Menu

कौशिकी में साहित्यकार दशरथ प्रसाद सिंह कुलिश को दी जाएगी श्रद्धांजलि- डॉ.केके मंडल

बड़े-बड़ों को पढ़ाने वाले लोकप्रिय शिक्षक व साहित्यकार दशरथ प्रसाद सिंह कुलिश ने लगभग 85 वर्ष की उम्र में अपने पैतृक गांव सुखासन में गुरुवार की रात में अंतिम सांस ली। उनके द्वारा पढ़ाये छात्रों में से कुछ शिक्षक, प्रोफेसर, दरोगा और विधायक भी बने। वे 82 वर्ष की उम्र तक शिक्षा दान करते रहे। दो वर्षों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। शिक्षक के रूप में वे समाज के रक्षक और रखवाला माने जाते रहे। चंद माह पूर्व उनकी जीवन संगिनी का भी निधन हो गया। उन्हें मात्र एक पुत्री है जिन्होंने पुत्र की तरह पिता की सेवा की।

वे विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से जुड़े थे। कौशिकी क्षेत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन संस्थान से जुड़े होने के कारण कौशिकी के अंबिका सभागार में अध्यक्ष डॉ.के.के. मंडल की अध्यक्षता में शनिवार को 2:00 बजे अपराह्न में स्थानीय साहित्यकारों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। उक्त जानकारी कौशिकी क्षेत्र हिंदी साहित्य सम्मेलन के सचिव डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने दी। आज दिनांक 21 अक्टूबर को उनकी अंत्येष्टि में मधेपुरा के साहित्यकारों मणि भूषण वर्मा, डॉ.भूपेंद्र मधेपुरी, डॉ.आलोक कुमार, हर्षवर्धन सिंह राठौर आदि की उपस्थिति दर्ज की गई।

सम्बंधित खबरें